logo-image

मुंबई वालों के लिए राहत, रक्षाबंधन के दिन 'बेस्ट' के कर्मचारी नहीं करेंगे हड़ताल

मुंबई में बेस्ट की लगभग तीन हजार बसें हैं, जिसमें हर दिन 30 लाख मुंबईकर सफर करते हैं। यूनियन ने कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था।

Updated on: 06 Aug 2017, 11:27 PM

नई दिल्ली:

मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बस के कर्मचारी सोमवार को रक्षाबंधन के दिन हड़ताल पर नहीं रहेंगे। 'बेस्ट' के महाप्रबंधक ने रविवार को इसकी पुष्टि की। 

इससे पहले यह खबर आई थी कि बेस्ट के करीब 36,000 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बस कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना आम जनता के लिए किसी बड़ी मुसिबत से कम नहीं था।

दरअसल, मुंबई में बेस्ट की लगभग तीन हजार बसें हैं, जिसमें हर दिन 30 लाख मुंबईकर सफर करते हैं। यूनियन ने कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। इसमें वेतन में देरी सहित बृह्नमुंबई म्यूनिसल कॉरपोरेशन द्वारा निजी बसों को भाड़े पर लेने पर रोक लगाना था।

हालांकि, अब बेस्ट कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाया गया कि उनके वेतन हर महीने के 10 तारीख के दे दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लश्कर आतंकी इस्माइल ने रची थी अमरनाथ यात्रियों पर हमले की साजिश, 3 गिरफ्तार: पुलिस