logo-image

मुंबई पुलिस ने गणपति विसर्जन पर किया सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

मुंबई में गणपति विसर्जन के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणपति विसर्जन के दौरान राज्य में 3600 पुलिसकर्मी स्पेशल ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

Updated on: 04 Sep 2017, 10:24 PM

नई दिल्ली:

मुंबई में गणपति विसर्जन के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणपति विसर्जन के दौरान राज्य में 3600 पुलिसकर्मी स्पेशल ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

गणपति विसर्जन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। विसर्जन वाले दिन मुंबई की 53 रास्तों को प्रशासन ने मंगलवार को बंद कर दिया है। वहीं 54 रास्तों पर वन वे ट्रैफिक रखा गया और 99 जगहों को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। पुलिस के तकरीबन 3 हजार 600 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर यातायात संभालेंगे।

मुंबई में 5 तारीख को गणपति विसर्जन किया जाएगा।