logo-image

मुंबईः बाईकुला जेल में बंद 70 कैदियों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

खबरों के मुताबिक कैदियों ने सुबह नाश्‍ता किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को मुंबई के जेजे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

Updated on: 20 Jul 2018, 01:27 PM

नई दिल्ली:

मुंबई की बाईकुला जेल में बंद 70 कैदियों की तबियत अचानक खराब हो गई। सभी कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि सभी कैदी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं।

खबरों के मुताबिक कैदियों ने सुबह नाश्‍ता किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को मुंबई के जेजे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी का इलाज शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक नाश्‍ता करने के बाद कैदियों ने उल्‍टी और घबराहट की शिकायत की। देखते ही देखते तबीयत बिगड़ने लगी और वह लोग बेहोश होने लगे।

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कैदियों को दिया गए सुबह के नाश्ते की जांच की जा रही है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें