logo-image

महाराष्ट्र: भिवन्डी में गिरी इमारत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई

महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार को गिरी इमारत में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। शनिवार तड़के मलबे से एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

Updated on: 25 Nov 2017, 11:34 AM

महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार को गिरी इमारत में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। शनिवार तड़के मलबे से एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। शुक्रवार को 18 वर्षीया रुक्सा अहमद खान के शव को मलबे से बाहर निकाला गया।

इसके अलावा, महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने की घटना में नौ लोग घायल हुए हैं।

ठाणे की आपदा प्रबंधन इकाई के मुताबिक, सात साल पुरानी इमारत 'ताहिर दिन्जोर' शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे ढह गई थी।

यह भी पढ़ें: नागरिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा करना न्यायपालिका का काम: CJI 

कुछ घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जबकि बाकी को ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार शाम को अस्पताल जाकर घायलों से मिले और चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में हालचाल जाना।

ऐसा माना जा रहा है कि अभी मलबे में कुछ और लोग भी फंसे हो सकते हैं और शनिवार सुबह दूसरे दिन भी बचाव कार्य जारी रहा।

ठाणे और भिवंडी दमकल विभाग की दो टीमें, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीमें और इसके साथ ही 60 और कर्मचारी बचाव कार्यो में लगे हैं।

यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव: राहुल दूसरे दिन गांधीनगर की करेंगे यात्रा