logo-image

कोल्हापुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर होगा छत्रपति राजाराम महाराज

जल्द ही कोल्हापुर हवाई अड्डे का नाम बदल कर छत्रपति राजाराम महाराज हो जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से पारित किया।

Updated on: 26 Mar 2018, 07:50 PM

नई दिल्ली:

जल्द ही कोल्हापुर हवाई अड्डे का नाम बदल कर छत्रपति राजाराम महाराज हो जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कोल्हापुर के पूर्व शाही परिवार के एक सदस्य के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया था।

सीएम फडणवीस ने कहा कि प्रस्ताव को अब केंद्र के पास भेजा जाएगा। काफी लंबे समय से जिले के लोगों और नेताओं की तरफ से कोल्हापुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति राजाराम महाराज हवाई अड्डा रखे जाने की मांग की जा रही थी। कोल्हापुर नगर निकाय पहले ही इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुका है।

बता दे कि छत्रपति राजाराम, महाराज राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज के बेटे थे।

और पढ़ें: बीजेपी-आरएसएस पर भड़की ममता, पूछा, 'कभी राम को बंदूक के साथ देखा है क्या?'