logo-image

महाराष्ट्र: ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, यातायात प्रभावित

अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस ने पूरे महाराष्ट्र में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही कई मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है।

Updated on: 20 Jul 2018, 11:37 AM

नई दिल्ली:

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने पूरे महाराष्ट्र में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही कई मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है।

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, टोल कीमतों पर अनियंत्रण, जीएसटी अनुपालन के मुद्दें, ई-वे बिलों और कुछ अन्य मुद्दों के साथ व्यावहारिक समस्याएं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण मुंबई में यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। स्कूल की बसें भी नहीं चल पा रही है जिस वजह से छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पर रहा है।

और पढ़ें: यूपीः बीएसपी सासंद के भाई की फैक्ट्री में गैस लीक, तीन मजदूर की मौत