महाराष्ट्र: गोंदिया में होटल में लगी आग, सो रहे 6 लोगों की झुलसकर मौत (Video)
महाराष्ट्र के गोंदिया में एक होटल में आग लग गई। हादसे में होटल में सो रहे छह लोगों की नींद में ही मौत हो गई।
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र के गोंदिया में एक होटल में आग लग गई। हादसे में होटल में सो रहे छह लोगों की नींद में ही मौत हो गई। आग बुधवार तड़के करीब 3.30 में लगी थी। गोंदिया पुलिस अधिकारी जीतेंद्र बोरकर ने बताया, 'आग जब लगी तो लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग में जलकर छह लोगों की मौत हो गई।'
आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था, जिस पर करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। बोरकर ने कहा कि होटल में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने का अंदेशा है, जिन्हें बचाने का प्रयास जारी है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य