महाराष्ट्र: कांग्रेस प्रदेश के पूर्व सचिव महादेव शेलार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव महादेव शेलार ने शनिवार दोपहर को अपने घर में आत्महत्या कर ली।
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव महादेव शेलार ने शनिवार दोपहर को अपने घर में आत्महत्या कर ली। अपने सुबुरबन मुलुंद स्थित घर में उन्होने खुदकुशी की। हालांकी अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
पुलिस ने बताया कि 64 वर्षीय महादेव शेलार ने अपने निवास मुलुंड पर दोपहर के करीब 2.30 बजे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि शेलार की पत्नी जब बाजार गई थीं तभी उन्होंने आत्महत्या कर ली। जब उनकी पत्नी बाजार से लौट कर आईं तो शेलार को पंखे पर लटका हुआ देखा।
फांसी पर लटका देख परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला इससे पता चलता है कि शेलार लंबे समय से डायबिटीज और उससे जनित अन्य बीमारियों से परेशान थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।
शेलार की मौत के मामले में मुलुंड पुलिस थाने में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। महादेव शेलार पेशे से एक वकील थे। वह काफी शांत स्वभाव के थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय