logo-image

कमला मिल हादसा: मोजो बिस्त्रो पब के मालिक युग तुली गिरफ्तार, 15 दिन से था फरार

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को मोजो बिस्त्रो पब के मालिक युग तुली को कमला मिल्स आग मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Updated on: 16 Jan 2018, 10:45 AM

highlights

  • मोजो बिस्त्रो पब के मालिक युग तुली गिरफ्तार 
  •  कमला मिल्स आग मामले में किया गया गिरफ्तार 

मुंबई:

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को मोजो बिस्त्रो पब के दूसरे मालिक युग तुली को कमला मिल्स आग मामले में गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक तुली ने सरेंडर किया है। पिछले 15 दिनो से फरार चल रहे तुली को आखिरी बार पत्नी के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया था।

28 दिसंबर की इस घटना में 14 लोगों की जान चली गई थी। मोजो बिस्त्रो पब से ही हुक्के की चिंगारी के कारण आग की शुरुआत हुई थी। जो इसके नजदीकी '1 एबव' तक पहुंच गई थी। इस पब में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी।

मिल में अवैध रूप से चल रहे पब में आग लगने के कारण पब मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था।

मोजो बिस्त्रो के एक मालिक  युग पाठक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही  मुंबई पुलिस ने '1एबव' पब के मालिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने पब के मालिक जिगर सांघवी और कृपेश सांघवी को गिरफ्तार कर लिया है। इस अग्निकांड में तीसरे आरोपी अभिजीत मंकड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं तीन मालिकों को पुलिस से बचाने और अपने घर में पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार होटल कारोबारी विशाल करिया को 10,000 के मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के कमला मिल्स परिसर में हुक्के की चिंगारी ने ली थी 14 लोगों की जान, फायर ब्रिग्रेड की जांच में खुलासा