logo-image

MP में धरने पर बैठे यशवंत सिन्हा का साथ देंगे बीजेपी के शत्रुघन सिन्हा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थापित हो रहे एनटीपीसी संयंत्र के कारण विस्थापित हुए किसानों और उन पर दर्ज मामलों को लेकर डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

Updated on: 04 Feb 2018, 12:39 PM

नई दिल्ली:

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थापित हो रहे एनटीपीसी संयंत्र के कारण विस्थापित हुए किसानों और उन पर दर्ज मामलों को लेकर डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

धरने पर बैठे सिन्हा का समर्थन करने रविवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघन सिन्हा भी यहां पहुंच रहे हैं।

किसान नेता शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यशवंत सिन्हा का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी है। उनके धरने का समर्थन करने देर शाम को बीजेपी सांसद शत्रुघन सिन्हा भी यहां आ रहे हैं।

वह दोपहर साढ़े चार बजे नियमित उड़ान से मुंबई से जबलपुर आएंगे और वहां से लगभग सात बजे नरसिंहपुर पहुंचेगे जहां वह आमसभा को संबोधित करेंगे।

ज्ञात हो कि गाडरवारा में स्थापित हो रहे एनटीपीसी संयंत्र के लिए कई किसानों की जमीन को अधिग्रहित किया गया। उन्हें मुआवजा दिए जाने के साथ नौकरी देने का भी वादा किया गया। जब नौकरी नहीं दी तो किसानों ने प्रदर्शन किया। बाद में इन किसानों पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : EC का हलफनामा: 'AAP' विधायकों की याचिका सुनवाई योग्य नहीं, जुर्माने के साथ करें खारिज

यशवंत सिन्हा किसानों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने सहित किसानों की अन्य मांगें पूरी कराने के लिए धरना दे रहे हैं। वह रात में भी धरना स्थल पर ही सोते हैं। प्रशासन ने लगातार उनसे धरना खत्म करने की गुजारिश की मगर वो अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रशासन उन्हें अपनी मजबूरियां बता रहा है कि दर्ज मामले को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने पर ही खत्म किया जा सकता है।

सिन्हा के धरने को आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल भी उनके साथ शनिवार से धरने पर बैठ गए हैं।

और पढ़ेंः अंकित सक्सेना के घरवालों से मिले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, कहा- हत्या को नहीं देना चाहिए सांप्रदायिक रंग