शिवराज ने अनाथालय के बच्चों से कहा, खूब खेलो-पढ़ो और आसमां छू लो
शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने निवास पर अनाथालयों में रह रहे बच्चों से भेंट की और कहा कि, खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो।
भोपाल:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने निवास पर अनाथालयों में रह रहे बच्चों से भेंट की और कहा कि, खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे बच्चे उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को गरम कपड़े भेंट किए। बच्चों ने मुख्यमंत्री का तालियां बजाकर स्वागत किया। बच्चों के स्वागत से भाव-विभोर मुख्यमंत्री ने उनसे काफी बातें कीं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि पढ़ने-लिखने का मौका मत गंवाओ। खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप डॉक्टर, वकील, इंजीनियर ,अफसर जो चाहे बन सकते हैं, यदि आप मन में एक बार ठान लें। मेहनत करने से ही आगे बढ़ते हैं और पढ़ने से ही ऊंचा पद पाते हैं। सुखी बनते हैं।
एक प्रमुख हिन्दी अखबार द्वारा कुछ बेसहारा बच्चों की पढ़ाई की देखरेख, स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी ली गई है। हर साल बेसहारा बच्चों को समाज के विशिष्ट व्यक्तियों से मिलाया जाता है और उन्हें शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: शिवराज कैबिनेट ने बच्चियों से रेप मामले पर फांसी के प्रस्ताव को मंजूरी दी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य