मध्यप्रदेश: नए साल पर महाकाल मंदिर में विशेष श्रृंगार, इंदौर के खरजाना मंदिर में भी लगा तांता
मध्य प्रदेश में नए साल का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश में नए साल का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इसी के साथ नए साल की पहली सुबह रविवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित अन्य देवालयों में पूजा-अर्चना की गई। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
देश के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक महाकाल मंदिर में रविवार सुबह भस्म आरती हुई और इस मौके पर महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। नंदी परिसर की फूलों से खास साज-सज्जा की गई। वहीं 56 भोग लगाया गया और इंदौर के राजकमल बैण्ड ने भजन की प्रस्तुति दी।
नए साल के पहले दिन आगामी वर्ष सुखमय, समृद्धि और शांति भरा हो। इसकी कामना यहां पहुंचे श्रद्घालुओं ने की। सभी ने पूजा अर्चना की और खुशहाली की कामना की।
इसी तरह इंदौर के खजराना मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और मंगलमय जीवन की कामना की। राज्य के अन्य मंदिरों मैहर के देवी मंदिर, ओरछा के रामराजा मंदिर, खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना का दौर चला।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी से आग्रह किया कि वे प्रदेश को शक्तिशाली और समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
इससे पहले बीते साल की विदाई और नए साल के स्वागत में देर रात तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर चला और आतिशबाजी की गई। वहीं रविवार तड़के से देवालयों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां