शिवराज के आरोपों पर कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा- सहानुभूति के लिए बीजेपी ने खुद फिकवाए रथ पर पत्थर
कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने खुद मुख्यमंत्री की रथ यात्रा पर पत्थर फिकवाए हैं। कांग्रेस नेता का आरोप है कि ये लोग ऐसी हरकतें कर दया का पात्र बनना चाहते हैं।
भोपाल:
मध्य प्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर पत्थर फेंकने की घटना पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाया कि पार्टी ने खुद मुख्यमंत्री की रथ यात्रा पर पत्थर फिकवाए हैं। कांग्रेस नेता का आरोप है कि ये लोग ऐसी हरकतें कर दया का पात्र बनना चाहते हैं और सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने पत्थर फेंकने की घटना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है।
शोभा ओझा ने कहा कि, 'पिछले 15 साल में बीजेपी सरकार ने कांग्रेस के नेताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। गृह मंत्री ये साबित करें की ये साजिश कांग्रेस की है।'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस इस तरह के काम कभी नहीं करती है। बीजेपी दया का पात्र बनने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहीं है।
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान के रथ पर पथराव रविवार देर रात सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। उन्होंन कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है। मध्य प्रदेश की राजनीति में यह कभी नहीं हुआ था। विचारों का संघर्ष चलता था, अलग-अलग पार्टियां अपने-अपने कार्यक्रम करती थीं लेकिन कभी यह नहीं हुआ।'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राज्य में कांग्रेस प्रभारी कमल नाथ से पूछना चाहता हूं कि वे कांग्रेस को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? क्या यह सही है जो उनके नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं?'
चुरहट से विधायक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह है। अजय सिंह ने भी कहा कि चुरहट और कांग्रेस के लोगों की यह संस्कृति नहीं है कि वे विरोधी पर किसी भी तरह की उग्रता पर उतरें। यह घटना निंदनीय है। साथ ही उन्हें आशंका है कि यह जान-बूझकर रची गई साजिश है। उन्होंने कहा कि चुरहट की जनता और मुझे (अजय) बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।
और पढ़ें : जन आशीर्वाद यात्रा : शिवराज को क्या कहकर बुलाती हैं उनकी पत्नी साधना चौहान, मुस्कुराकर दिया यह जवाब
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे राज्य में जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को फिर से बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को राज्य में सरकार में लाने की अपील कर रहे हैं। राज्य में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम की इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान भी उनका साथ दे रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह