logo-image

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा- असली किसान आत्महत्या नहीं करते

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने किसानों की आत्महत्या पर कहा, ''हमने अच्छे-अच्छे पैसे वालों को मरते देखा है, लेकिन ऑरिजिनल किसान को आज भी लड़ते देखा है पर मरते नहीं देखा।

Updated on: 17 Feb 2017, 10:58 PM

नई दिल्ली:

एक तरफ केंद्र सरकार नई योजनाएं लाकर किसानों को पार्टी की तरफ खींचने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरी तरफ पार्टी के विधायक किसानों की बेचतारगी पर विवादित बयान दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के बीजीपी के एक विधायक ने किसानों की आत्महत्या आपत्तिजनक बयान दिया है।

मध्यप्रदेश के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने किसानों की आत्महत्या पर कहा, ''हमने अच्छे-अच्छे पैसे वालों को मरते देखा है, लेकिन ऑरिजिनल किसान को आज भी लड़ते देखा है पर मरते नहीं देखा। मरे वे किसान हैं जो किसानी कम बल्कि सब्सिडी चाटने का व्यापार ज्यादा करते हैं।''

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा, ''मरे वे लोग हैं जिन्होंने किसानी को बदनाम किया है। उन्होंने सोच लिया कि मेरी खेती है, मैं एक एकड़ जमीन पर 50 क्विंटल गेंहूं उगाऊंगा। तू तो क्या, भगवान भी आ जाए तो नहीं उगा सकता भाई। हम लोग किसान हैं, नहीं उगा सकते लेकिन तुम लोगों ने एग्रिकल्चर को भी बदनाम किया है।''

रामेश्वर शर्मा पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्ष के विडियो मांगे जाने के बयान पर भी उन्होंने अश्लील और विवादित बयान दिया था।