जम्मू एवं कश्मीर : चोटी काटने वाले के बारे में जानकारी देने पर 3 लाख का इनाम
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि श्रीनगर घाटी में चोटी काटने की घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़वाने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
नई दिल्ली:
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि श्रीनगर घाटी में चोटी काटने की घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़वाने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि घाटी के हर जिले में विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया है। उन्हें सतर्क रहने और ऐसी घटना होने पर तेजी से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हर जिले में हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं ताकि लोग इन नंबरों पर चोटी काटने की घटनाओं के बारे में विश्वसनीय जानकारी दे सकें।'
शुरू में कुलगाम जिले से ऐसी घटना की रिपोर्ट आई, लेकिन बाद में अन्य जिलों से भी ऐसी घटनाओं की खबरें आने लगीं।
इन रहस्यमय घटनाओं में जिन महिलाओं पर हमला हुआ, वे कुछ समय के लिए बेहोश हो गईं। जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने पाया कि उनके बाल कटे हुए है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : कॉलेज प्रबंधक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी की
इस घटना के कारण लोगों के मन में डर बैठ गया जबकि अलग-जगहों पर कुछ लोग इस घटना के बारे में गलत खबरें भी फैला रहे है।
गुरुवार को गंदेरबल जिले के रामपोरा इलाके में भारी हंगामा हो गया, जहां एक छोटी लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी चोटी किसी ने काट दी है। बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि लड़की को चिकित्सकों को दिखया गया और उन्होंने बताया कि उसकी चोटी नहीं काटी गई है।
दक्षिण कश्मीर के लोगों ने सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया है कि वे लोगों को डराने के लिए इस मामले में कथित अपराधियों को बचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई स्टेशन भगदड़: शिवसेना ने 19 महीने पहले किया था अगाह, नहीं जागा रेलवे?
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व