logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

कठुआ गैंगरेप: सीएम महबूबा ने कहा- देवी स्वरूप बच्ची के साथ ऐसा घिनौना काम कोई कैसे कर सकता है

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'कोई कैसे एक छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य कर सकता है, जिसे माता वैष्णो देवी का रूप माना जाता है।'

Updated on: 18 Apr 2018, 08:45 PM

जम्मू:

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि हमारे समाज में कुछ तो गलत है। जहां लोग उस बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करते हैं, जिसे देवी मां का रूप माना जाता है।

कठुआ में एक आठ साल की बच्ची का अपहरण, उसके साथ गैंगरेप और फिर उसकी हत्या किए जाने की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोई कैसे एक छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य कर सकता है, जिसे माता वैष्णो देवी का रूप माना जाता है।'

महबूबा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ श्री माता देवी वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।

बता दे कि बकरवाल खानाबदोश समुदाय की आठ साल की बच्ची का 10 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। उसका शव एक सप्ताह बाद जंगल से बरामद किया गया। जांच से पता चला कि उसके साथ आठ लोगों ने कई बार रेप किया था।

और पढ़ें: कठुआ रेप को राष्ट्रपति कोविंद ने बताया शर्मनाक, कहा- महिलाओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी