logo-image

IPL 2018 MI vs RCB: रोहित की हिट पारी कोहली पर पड़ी भारी, मुंबई ने खोला जीत का खाता

आईपीएल के पहले तीन मैचों मे करीबी हार देखने के बाद मुंबई इंडियंस ने आज वानखेड़े में आखिरकार जीत का खाता खोल दिया।

Updated on: 18 Apr 2018, 12:03 AM

मुंबई:

आईपीएल के पहले तीन मैचों मे करीबी हार देखने के बाद मुंबई इंडियंस ने आज वानखेड़े में आखिरकार जीत का खाता खोल दिया। मुंबई ने आरसीबी पर 46 रनों से जीत दर्ज की।

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 167 रन ही बना सकी।

बैंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 62 गेंदें खेलीं और सात चौके तथा चार छक्के लगाए। 

इससे पहले, मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 94 रनों की पारी खेली जबकि इविन लुइस ने 65 रन बनाए।

रोहित ने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा पांच छक्के लगाए। लुइस ने अपनी पारी में 46 गेंदें खेलीं और पांच शानदार छक्कों के अलावा छह चौके लगाए।

पहले ओवर में दो विकेट गिर जाने के कारण मुंबई की टीम संकट में थी लेकिन लुइस और रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 108 रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाने में सफल रही।

बैंगलोर के लिए उमेश यादव और कोरी एंडरसन ने दो-दो विकेट लिए। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: IPL 2018: सुनील नरेन ने पूरा किया विकेटों का शतक, बने पहले विदेशी स्पिनर