IPL 2018: रोहित को अब भी प्लेऑफ में क्वालीफाई की उम्मीद
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अपना छठा मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अब भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की आशा है।
नई दिल्ली:
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अपना छठा मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अब भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की आशा है। रोहित का कहना है कि उनकी टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है और वह इस उम्मीद को नहीं खो सकते।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार रात को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराया। पिछले आठ मैचों में मुंबई की यह छठी हार है और इस कारण उसके प्लेऑफ में पहुंचने के आसार बहुत कम हैं।
मैच के बाद रोहित ने कहा, 'हारने वाली टीम होना निराशाजनक है। हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला और पावरप्ले में अपने विकेट भी गंवाए। हमारी हार का श्रेय बेंगलोर के गेंदबाजों को जाता है। हम अपनी वही गलतियां दोहराते जा रहे हैं, जो नहीं होनी चाहिए। यह सब हमारी गलती है। मुझे लगता है कि हम अब भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकते हैं। हम इस उम्मीद को नहीं खो सकते।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें