'मोदी लहर' जारी, लेकिन बिहार, बंगाल में घटने लगी पीएम की लोकप्रियता: प्यू सर्वे
उत्तर भारत में पीएम मोदी की लोकप्रियता में जहां कोई कमी नहीं आई है वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है। जबकि पूर्वी भारत में उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।
highlights
- 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद भी नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है
- अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के मुताबिक देश में अभी भी मोदी लहर बरकरार है
नई दिल्ली:
2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद भी समग्र तौर पर देश में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है और देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं, हालांकि पूर्वी भारत के राज्यों में उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।
अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के मुताबिक देश में अभी भी 'मोदी लहर' बरकरार है।
हालांकि उत्तर भारत में पीएम मोदी की लोकप्रियता में जहां कोई कमी नहीं आई है वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है।
जबकि पूर्वी भारत में उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।
दक्षिण भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना और पश्चिमी भारत के राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में में 10 में 9 लोगों ने पीएम मोदी को पसंदीदा प्रधानमंत्री बताया।
वहीं पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 10 में से आठ लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को पसंदीदा बताया।
सर्वे के मुताबिक, 'पांच सालों के कार्यकाल में से तीन साल बिताने के बाद सरकार की लोकप्रियता में कमी आती है लेकिन लोगों में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर उनका लगाव न केवल बरकरार है बल्कि उसमें इजाफा ही हुआ है।'
सर्वे में यह बात सामने आई है कि जिस 'मोदी लहर' ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में सरकार बनाने का मौका दिया, वह नोटबंदी और गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की आलोचनाओं के बाद भी बरकरार है।
21 फरवरी से 10 मार्च 2017 के बीच किए गए सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता, उनकी सामाजिक और आर्थिक नीतियों के प्रति लोगों का नजरिया जानने की कोशिश की गई। इस सर्वे में विभिन्न उम्र समूहों और क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया।
भारतीय राजनीति में पीएम नरेंद्र मोदी अब भी सबसे लोकप्रिय राजनेता: प्यू सर्वे
सर्वे के मुताबिक 10 में से 9 भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी को पसंदीदा विकल्प चुना जबकि 10 में से सात ने माना कि उनका नजरिया पीएम मोदी को लेकर सकारात्मक है।
प्रधानमंत्री मोदी अभी भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। लोकप्रियता के मामले में वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से 31 फीसदी मतों के साथ आगे हैं।
इतना ही नहीं लोगों ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को पसंद किया है। 30 फीसदी युवाओं ने माना की देश की अर्थव्यवस्था ठीक है।
दिल्ली: ट्रकों की एंट्री और कंस्ट्रक्शन पर लगे प्रतिबंध वापस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के 108 नाम करेंगे कल्याण, प्रदोष व्रत पर इन नामों का जरूर करें जाप
-
Pradosh Vrat 2024: वैशाख मास का प्रदोष व्रत कब? इस मुहूर्त में करें पूजा, चमक उठेगी किस्मत
-
Chanakya Niti: इन 7 लोगों को अपना पैर कभी भी न छूने दें, वरना रोना पड़ेगा पूरी जिंदगी!
-
Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन इस तरह करें पीपल के पड़े की पूजा, सभी ग्रह दोष होंगे दूर