मणिपुर में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन में 9 लोगों की मौत
राज्य आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष अदिम पनमेई ने कहा कि मृतकों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं, जबकि दो और बच्चे लापता है।
इंफाल:
मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में बुधवार को भूस्खलन की घटना में पांच बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष अदिम पनमेई ने कहा कि मृतकों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं, जबकि दो और बच्चे लापता है।
पनमेई और उनकी टीम पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के साथ दो लापता बच्चों की तलाश कर रही है, लेकिन जिला कलेक्टर रवींद्र सिंह ने कहा कि उनके जीवित होने की उम्मीद कम है।
और पढ़ें: पेशावर में चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला, ANP नेता सहित 14 की मौत
नागालैंड से लगा राष्ट्रीय राजमार्ग भी भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग पर यातायात को रोका गया है।
वहीं, एक अन्य घटना में एक मां व उसकी 9 साल की बेटी इरिल नदी में मंगलवार को तेज बहाव में बह गए थे।
और पढ़ें: चाबहार बंदरगाह में कम निवेश को लेकर ईरान ने भारत को चेताया, कहा- खत्म हो जाएंगे विशेष लाभ
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल