हिंद महासागर में नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के भारत के निमंत्रण को मालदीव ने ठुकराया : नेवी चीफ
नौसेना प्रमुख ने बताया कि मालदीव ने भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।
highlights
- मालदीव ने भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है
- भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि मालदीव ने हालांकि इस संयुक्त अभ्यास में नहीं शामिल होने का कोई कारण नहीं बताया है
नई दिल्ली:
मालदीव ने भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।
भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि मालदीव ने हालांकि इस संयुक्त अभ्यास में शामिल नहीं होने का कोई कारण नहीं बताया है।
'मिलान' के नाम से दोनों देशों के बीच होने वाला यह संयुक्त अभ्यास 6 मार्च से किया जाना था।
नौसैनिक सूत्रों के मुताबिक इस अभ्यास में 16 से अधिक देशों ने शामिल होने की सहमति दी है।
दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान नौसेना प्रमुख ने कहा उन्हें हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी है।
लांबा ने कहा, 'हमें हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों के बारे में जानकारी है। उनकी तैनाती का पैटर्न पिछले कई सालों से एक ही है। किसी भी समय हिंद महासागर में 8-10 पोत तैनात रहते हैं।'
गौरतलब है कि मालदीव में तख्तापलट के बाद से वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
और पढ़ें: 11,400 करोड़ रुपये नहीं, 13,000 करोड़ रुपये का है घोटाला: PNB
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल