logo-image
लोकसभा चुनाव

उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (नारायण दत्त तिवारी) की हालत फिर बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated on: 08 Jul 2018, 12:01 AM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (नारायण दत्त तिवारी) की हालत फिर बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

92 साल के एनडी तिवारी को किडनी में संक्रमण और लो ब्लड प्रेशर की समस्या के बाद साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी और बेटा रोहित शेखर भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। खबरों  की मानें तो उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है

गौैरतलब है कि पिछले साल सितंबर में एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके कारण उनका आधा शरीर लकवा ग्रस्त हो गया था। उसी वक्त से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उस वक्त डॉक्टरों ने उन्हें निमोनिया होने की बात भी कही थी।

एनडी तिवारी एकमात्र ऐसे नेता है जो दो-दो राज्यों के सीएम रह चुके हैं। वो तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे। इसके साथ ही वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

तिवारी काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई लेकिन उसकी असफलता के बाद वो वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।