यशवंत सिन्हा ने राहुल के बहाने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा विदेश में अंदरूनी राजनीति पर न दें बयान
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने देश के नेताओं से अपील की है कि वह विदेशों में जाकर देश के अंदरूनी मामलों ने चर्चा से बचें।
नई दिल्ली:
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने देश के नेताओं से अपील की है कि वह विदेशों में जाकर देश के अंदरूनी मामलों ने चर्चा से बचें। उन्होंने अपने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि हालांकि यह परंपरा प्रधानमंत्री ने शुरू कि है लेकिन इससे दसरों को बचना चाहिए। ध्यान रहे कि आज ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में मॉब लिंचिंग जैसे मामलों पर बयान दिया है।
राहुल गांधी ने जर्मनी में बड़ा बयान
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में बुसेरियस समर स्कूल में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को 'बेरोजगारी' से जोड़ा। उन्होंने कहा की देश में बेरोजगारी के बढ़ने की वजह से लोगों में गुस्सा है और उसी का कारण हैं यह हिंसक घटनाएं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था में नोटबंदी का फैसला किया और एमएसएमई के नकद प्रवाह को बर्बाद कर दिया, अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले लाखों लोग बेरोजगार हो गए। राहुल ने कहा कि बड़ी संख्या में छोटे व्यवसायों में काम करने वाले लोगों को वापस अपने गांव लौटने को मजबूर होना पड़ा। इससे लोग काफी नाराज हैं। लिंचिंग के बारे में जो कुछ भी हम सुनते हैं वो इसी का परिणाम है।
और पढ़ें : यशवंत सिन्हा ने किया फारुख अब्दुल्ला को सपोर्ट, बोले: 'क्या अटल भी देशद्रोही थे'
पहले भी रख चुके हैं खुल कर विचार
सिन्हा पहले भी अपने विचार खुलकर रख चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अघोषित आपातकाल' से अलग था। उन्होंने कहा कि मोदी का 'अघोषित आपातकाल' भारतीय राजनीति में डाला गया धीमा जहर है। सिन्हा ने कहा था कि इंदिरा गांधी ने रातोरात आपातकाल की घोषणा कर दी और विरोधियों को जेल में डाल दिया। आज का आपातकाल भय का माहौल है जोकि अघोषित रूप से बन गया है। ऐसा अचानक नहीं हुआ। इसलिए हमें पता नहीं चला। यह धीमा जहर है जो भारत की राजनीति में डाल दिया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य