लाइव शो के दौरान मशहूर लेखिका रीता जतिंदर का निधन
बेहोश होते हे उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नई दिल्ली:
मशहूर लेखिका रीता जतिंदर का दूरदर्शन के एक लाइव कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया। लाइव शो के दौरान रीता जितेंद्र अपनी जीवन-यात्रा के बारे में चर्चा कर रही थी। चर्चा के दौरान वह वेहश हो गईं और कुर्सी से गिरगई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। निधन की खबर सुनने के बाद प्रशंसक शोकाकुल हो गए। सोमवार की सुबह दूरदर्शन के 'कश्मीर चैनल' पर शिक्षाविद रीता जितेंद्र का इंटरव्यू किया जा रहा था। उसी दौरान यह घटना घटी।
प्रसिद्ध कलाकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता रीता जतिंदर जम्मू में रहती थीं और वह 'गुड मॉर्निंग कश्मीर' शो में गेस्ट बनकर आई थी। लाइव शो के दौरान मौत को के कारण दोनों होस्ट और दर्शक हैरान रह गए।
बेहोश होते हे उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रीता जतिंदर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए जम्मू पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ेंः हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढ़ेर
राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने रीता जतिंदर के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने एक शोक संदेश में लेखिका की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य