logo-image

12 शेरों के बीच महिला ने दिया नवजात को जन्म, जानिए पूरा मामला

गुजरात में एक महिला ने 12 शेरों के बीच अपने बच्चे को जन्म दिया। जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में एक शेरों के झुंड ने एंबुलेंस का रास्ता रोक लिया।

Updated on: 01 Jul 2017, 10:15 AM

नई दिल्ली:

गुजरात में एक महिला ने 12 शेरों के बीच अपने बच्चे को जन्म दिया। जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में एक शेरों के झुंड ने एंबुलेंस का रास्ता रोक लिया। ऐसे में महिला की डेलेवरी एंबुलेंस में ही कराई गई।

जानकारी के अनुसार गुजरात के गिर स्थित जंगलों के बीच अमरेली जिले की है। यहां मंगूबेन मकवाना नाम की महिला को 29 जून को प्रसव पीड़ा हुई थी। आनन-फानन में घरवालों ने एंबुलेंस बुलवाई। इसके बाद महिला के एंबुलेंस से अस्पताल के लिए ले जाया गया।

जब एंबुलेंस जंगलों से गुजर रही थी, इसी दौरान उसे 12 शेरों ने घेर लिया। शेरों को देखकर ड्राइवर ने एंबुलेंस रोक दी। इसके बाद एंबुलेंस में मौजूद महिला की पीड़ा बढ़ती जा रही थी। रात करीब 2.30 पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

एंबुलेंस के कर्मचारी ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उसे वॉर्मर में रखा गया। इसके बाद जब शेर वहां से हटे तो महिला और नवजात को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

और पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा, GST से सिर्फ उतनी ही परेशानी होगी जितनी नए नंबर के चश्मे से होती है

 

और पढ़ें: विपक्ष में फूट, कांग्रेस, टीएमसी, लेफ्ट रही दूर, जेडीयू, एनसीपी, सपा ने की शिरकत