पटना रेलवे जंक्शन पर गिरी दीवार, एक यात्री की मौत
पटना जंक्शन पर वेटिंग रूम के बाथरुम का दीवार गिर गया। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई।
नई दिल्ली:
पटना जंक्शन पर वेटिंग रूम के बाथरुम का दीवार गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है। जो वैशाली के महनार क्षेत्र के रहने वाले थे। बता दें कि वीर बहादुर सिंह को निजी कार्यों की वजह से हावड़ा जाना था। लेकिन जैसे ही वह बाथरुम में पहुंचे उसी समय दीवार उनके ऊपर गिर गई जिससे उनकी मौत दबकर हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में पूर्व प्रेमी ने महिला को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार
मृतक यात्री के पास से जो टिकट की बरामदगी हुई है उससे देख कर लगता है कि वह हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें