बागपत हादसा: 22 की मौत, नाविक के खिलाफ केस दर्ज, योगी सरकार देगी दो लाख रुपये मुआवजा
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार को यमुना नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव के पलटने के बाद आनन-फानन में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
New Delhi:
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार को यमुना नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से हुई 22 लोगों की मौत के मामले में नाविक और 50 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार नाव में करीब 60 लोग सवार थे। इसी दौरान नदी में नाव पलट गई। हादसे में मृत लोगों के परिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
दरअसल, नाव में सवार सभी लोग मजदूर वर्ग के थे। ये सभी हरियाणा मजदूरी करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नाव की क्षमता केवल 15-20 लोगों की ही थी। ज्यादा लोग सवार होने की वजह से नाव बीच नदी में पलट गई।
#UPDATE 15 people dead, 12 people rescued and admitted to hospital after a boat carrying 60 people capsized in river Yamuna in Baghpat
— ANI UP (@ANINewsUP) September 14, 2017
और पढ़ें: कुआलालंपुर के स्कूल में लगी आग, 25 से ज्यादा बच्चों और स्टाफ की मौत
मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'बागपत में नाव पलटने से हुई मौतों का दुख है, सरकार को पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।'
बचाए हुए कुछ लोगों को बागपत और कुछ को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। वहीं दूसरी ओर बिहार के मरांची में भी गंगा नदी में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। अभी मामले में और जानकारी आना बाकी है।
और पढ़ें: रोहिंग्या मुस्लिम की मदद के लिए आगे आया भारत, बांग्लादेश भेजेगा राहत सामग्री
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि