उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन में शामिल होने का तेजस्वी का प्रस्ताव ठुकराया
उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी के महागठबंधन में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकराते हुए कहा कि आरजेडी की जमीन खिसक रही है, इसलिए वे हमें निमंत्रण दे रहे हैं।
पटना:
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के महागठबंधन में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकराते हुए कहा कि आरजेडी की जमीन खिसक रही है, इसलिए वे हमें निमंत्रण दे रहे हैं।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ही अगली बार प्रधानमंत्री बनेंगे। पटना में रविवार शाम आयोजित दावत-ए-इफ्तार में आरएलएसपी प्रमुख ने कहा,'आरजेडी पहले अपना कुनबा संभाले, उन्हें मेरी इज्जत की चिंता क्यों हो रही है?'
उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में किसी प्रकार के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है।
गौरतलब है कि इस इफ्तार पार्टी में जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की तरफ से कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। इस संबंध में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा, "सभी नेताओं की अपनी व्यस्तता होगी, इसके राजनीतिक मतलब नहीं निकाले जाने चाहिए।"
आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को एक कार्यक्रम में बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलएसपी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को रविवार को महागठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
तेजस्वी यादव ने कहा था,'बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में कुशवाहा की उपेक्षा हो रही है। बीजेपी उनके साथ पिछले चार साल से सौतेला व्यवहार कर रही है। उनको बिहार में महागठबंधन में शामिल हो जाना चाहिए, जिसमें अब आरजेडी, कांग्रेस और जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा शामिल हैं।'
तेजस्वी ने दो दिन पहले कहा था कि नेता के तौर पर नीतीश कुमार से ज्यादा जनाधार कुशवाहा का है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें