यूपीः एटा फ्लोर मिल में ब्लास्ट, तीन की मौत छह घायल
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में फ्लोर मिल में हुए ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं छह लोग घायल हो गए हैं।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में फ्लोर मिल में हुए ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
घटना थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव झिनवार की है जहां ट्रैक्टर से चल रही आटा चक्की फटने से दस वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही निधौलीकलां पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि झिनवार गांव के रहने वाले मुवीन के पास ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की है। जिसे उसका बेटा उसे गांव में ही चला रहा था। तभी अचानक आटा चक्की फट गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय