उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा को मिले भारी जनादेश से स्तब्ध विपक्षी पार्टियां, जदयू ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के बाद पार्टी दफ्तरों पर बधाई का तांता लग गया है। भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश पर जनता दल यूनाइटेड ने बधाई दी है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के बाद पार्टी दफ्तरों पर बधाई का तांता लग गया है। भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश पर जनता दल यूनाइटेड ने बधाई दी है।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की हार्दिक बधाई देते हुए कहा, "हम उम्मीद करते हैं वह जनता से जो वादे किए थे वह सभी वादे तय समय पर पूरा करेंगे।"
सुरेश निरंजन ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा के शासन में प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था कायम होगी। साथ ही सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द भी बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि सपा गठबंधन को और मजबूती से अपने संगठन की समीक्षा करनी होगी और सामाजिक समीकरण बनाने पर अधिक ध्यान देना होगा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिले साफ जनादेश से सभी विपक्षी पार्टियां स्तब्ध हैं।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य