भारत में पानी की किल्लत होगी दूर, सिर्फ 5 पैसे प्रति ली. में मिलेगा पीने लायक समुद्री जल: नितिन गडकरी
भोपाल में दो दिवसीय नदी महोत्सव के उद्घाटन सत्र के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि जल्द ही भारत में पीने के पानी की किल्लत दूर हो सकती है।
नई दिल्ली:
भोपाल में दो दिवसीय नदी महोत्सव के उद्घाटन सत्र के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि जल्द ही भारत में पीने के पानी की किल्लत दूर हो सकती है।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,' देश में जल्दी ही समुद्री पानी पीने योग्य होगा और यह घरों तक महज 5 पैसे प्रति लीटर के रेट में पहुंचेगा।'
गडकरी ने कहा कि फिलहाल समुद्री जल को पीने के पानी के तौर पर तब्दील करने का ट्रायल तमिलनाडु के तूतीकोरिन में चल रहा है। गौरतलब है कि यदि ऐसा होता है तो भारत में पीने के पानी की किल्लत काफी हद तक दूर हो सकती है।
उन्होंने कहा कि देश में नदियों के जल को लेकर तो टकराव हो रहा है, लेकिन पाकिस्तान की ओर जाने वाली नदियों के जल की चिंता किसी को नहीं है। भारत और पाकिस्तान आपस में 6 नदियों को साझा करते हैं।
आपको बता दें कि वर्तमान में इजरायल एकमात्र ऐसा देश है जहां समुद्री जल को पीने के पानी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। पीएम मोदी ने अपने हाल के इजरायल दौरे पर एक ऐसे प्रॉजेक्ट का दौरा किया था और भारत में भी ऐसा प्रयोग किए जाने की बात की थी।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ही चला सकती है देश, बाकी फैला रहे हैं नफरत: राहुल गांधी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह