logo-image

पुणे: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, दो लोगों की मौत, दो घायल

पुणे के खाड़की स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके में दो लोगों के मौत की खबर है।

Updated on: 15 Jun 2017, 03:03 PM

नई दिल्ली:

पुणे के खाड़की स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके में दो लोगों के मौत की खबर है। ये धमाका सुबह 09:30 बजे के करीब हुआ। धमाके उस समय हुए जब फैक्ट्री के कर्मचारी विस्फोटकों को दूसरी जगह ले जा रहे थे।

इस धमाके की वजहों का अभी तक पचा नहीं चल पाया है। दो कर्मचारियों की मौत के अलावा इस धमाके में दो लोगों घायल भी हो गए हैं।

जिन कर्मामचारियों की मौत हुई है उनके नाम अशोक दुबाल (52), और मारया रॉक (48) है। दोनों ही फैक्ट्री के स्थाई कर्मचारी थे।

एक अधिकारी ने बताया, 'फैक्ट्री के एफ-2 सेक्शन में ये दुर्घटना हुई। यहां विस्फोटकों के लिये फ्यूज़ का उत्पादन किया जाता है। धमाका 9:20 पर हुआ। दोनों ही उस समय विस्फोटकों के बॉक्स दूसरी जगह ले कर जा रहे थे। विस्फोटक काफी संवेदनशाल हैं और थोड़े से भी प्रेशर और तापमान के परिवर्तन पर विस्फोट हो सकता है।'

और पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत 30 घायल

उन्होंने बताया कि घटना में दोनों ही बुरी तरह जल गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया था।

और पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017, Ind vs Ban Live Score: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया