सोशल मीडिया पर बदला राहुल गांधी का पता, अब इस ट्विटर हैंडल से करेंगे ट्वीट
गुजरात चुनाव के दौरान बदले-बदले से नजर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार अपना ट्विटर का पता भी बदल लिया है।
नई दिल्ली:
गुजरात चुनाव के दौरान बदले-बदले से नजर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार अपना ट्विटर का पता भी बदल लिया है। राहुल ने हाल के वक्त में बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया है।
ट्विटर पर अब तक राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG के नाम से था लेकिन अब यह पता बदलकर @RahulGandhi हो चुका है। आज से अगर आप ट्विटर पर @OfficeOfRG सर्च करेंगे तो आपको यह संदेश लिखा मिलेगा, 'माफ कीजिए, यह पेज मौजूद नहीं है।'
हालांकि ट्विटर पर राहुल गांधी का सिर्फ पता ही बदला है। उनके अकाउंट से जुड़े सभी आंकड़े पहले की तरह ही उपलब्ध है।
ट्विटर हैंडल बदलने के साथ ही राहुल गांधी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है। अब उन्होंने काली नेहरू जैकेट पहने हुए फोटो लगाई है जबकि पहले वो सफेद कुर्ते वाली तस्वीर में नजर आते थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां