वीडियोः मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बोले अमित शाह, पीएम ने रखी नए भारत की नींव
अमित शाह ने कहा कि 2019 में हम मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर जीत कर आएंगे।
नई दिल्ली:
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर अपनी उपलब्धियां गिनाई। इस मोके पर उन्होंने नोटबंदी से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक की चर्चा की। अमित शाह ने कहा कि 2019 में हम मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर जीत कर आएंगे।
मोदी सरकार के तीन साल के कामकाज का पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, ‘परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को भारतीय राजनीति से खत्म करने का काम मोदी सरकार ने किया है।’
उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार ने देश को बदलने का काम किया है, देश में 2018 तक एक गांव भी नहीं रहेगा जहां बिजली नहीं होगी। वन रैंक वन पेंशन’ का काम मोदी सरकार ने एक झटके में पूरा कर दिया। राजनीतिक पार्टियों की नगद चंदा राशि को 2000 रुपये करके देश की राजनीति से कालाधन घटाने का काम किया गया है।’
लाइव अपडेट्स
- 3 सालों में दुनिया में देश का गौरव प्रस्थापित करने में भाजपा की सरकार सफल रही हैं।
- सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया में बड़ा संदेश गया।
- भाजपा नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने शानदार उपलब्धियां हासिल की है, लोगों का सरकार में विश्वास बढ़ा है
- विकलांगों को दिव्यांग का नाम देना इस देश के करोड़ों दिव्यांगों को सम्मान देने जैसा है।
- हमने जन समस्याओं को जन भागीदारी से सुलझाने का काम किया है।
- मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह तक करने का काम मोदी सरकार ने किया है।
- आज़ादी से अब तक सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन 2016-17 में हुआ है।
- चुनाव सुधार की एक नई सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने देश के सामने रखी है।
- बडा सोचना, बडा करना और बड़े परिणाम लाना यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मेदी जी के नेतृत्व में नए भारत की सोच है।
- सर्जिकल स्ट्राइक से देश में बहुत बड़ा संदेश गया है।
- हमने जन समस्याओं को जन भागीदारी से सुलझाने का काम किया है।
- भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके अपनी क्षमता का परिचय दिया और प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक इच्छाशक्ति का।
- अमित शाह बोले- 70 साल में जो काम नहीं हो पाया वो 3 साल में मोदी सरकार ने कर दिखाया।
- ये फैसले लेने वाली सरकार है, कालेधन को रोकने के लिए नोटबंदी लाए।
- सभी को आर्मी का सम्मान करना चाहिए, आर्मी ही देश की सीमाओं को सुरक्षित कर हमें बोलने और जीने की स्वतंत्रता प्रदान करती है।
- मोदी सरकार एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार है।
- जन धन योजना के माध्यम से 28.52 करोड़ बैंक खाते खोलकर, देश के हर परिवार को अर्थतंत्र से जोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है।
- मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह तक करने का काम मोदी सरकार ने किया है।
- अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है।
- ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देकर देश के करोड़ों पिछड़ों को सम्मान देने का काम मोदी सरकार ने किया है।
- सबकी सुरक्षा, सबका विकास : विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार।
- मोदी सरकार के अथक प्रयासों से 'ग्रीनर फ्यूचर' की दिशा में अग्रसर भारत।
- सबकी सुरक्षा, सबका विकास : नागरिक सर्वोपरि - शिकायतों का जवाबदेही के साथ समाधान।
- सबकी सुरक्षा, सबका विकास : वंचितों और शोषितों के लिए सामाजिक न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता।
- मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि मोदी सरकार कश्मीर मुद्दे को लेकर बहुत गम्भीर है। और बहुत जल्द स्थिति कंट्रोल में होगी।
- मोदी जी की लोकप्रियता ही भाजपा की लोकप्रियता है और भाजपा की लोकप्रियता ही मोदी जी की लोकप्रियता है।
उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर सेना के अपमान का पाकिस्तान से बदला लिया। 26 मई को तीन साल पूरे होंगे, लेकिन हमारे विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकते. नोटबंदी से सारा कालाधन बैंकों में आया. 3 साल में 4 करोड़ घरों में शौचालय पहुंचाया है. ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।’
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय