logo-image

इलाज के लिए मिस्र से मुंबई आई दुनिया की सबसे मोटी महिला का वजन हुआ आधा, भारतीय डॉक्टरों को मिली बड़ी कामयाबी

विश्व की सबसे भारी भरकम 500 किलो वजन वाली महिला मिस्र निवासी इमान अहमद का वजन करीब आधा हो गया है। दो महीने पहले इलाज के लिए यहां आने के बाद से उसका वजन आधा हो गया है।

Updated on: 22 Apr 2017, 04:05 PM

नई दिल्ली:

विश्व की सबसे भारी भरकम 500 किलो वजन वाली महिला मिस्र निवासी इमान अहमद का वजन करीब आधा हो गया है। दो महीने पहले इलाज के लिए इन्हें मिस्र से मुंबई लाया गया था।

36 वर्षीय इमान को 11 फरवरी को वजन कम करने के इलाज के लिए चार्टर्ड विमान से मिस्र से मुंबई लाया गया था। तभी से वह सैफी हास्पिटल में प्रसिद्ध बैरियाट्रिक सर्जन मुफ्फजल लाकड़ावाला और उनकी टीम की देखरेख में है।

और पढ़ें: ऑफिस के काम के बीच एनर्जी पाने के लिए कॉफी नहीं, सीढ़ियां चढ़े-उतरे

ऑपरेशन शुरु करने से पहले डॉ. लाकडावाला ने कहा था कि इस ऑपरेशन को सफल होने की मात्र 1% संभावना हैं बाकी 99% असफल होने की संभावना है।

आपको बता दें कि करीब 500 किलो की इमान मिस्र के एलेग्जैंड्रिया की रहने वाली हैं। एलिफेंटाइसिस नाम की दुर्लभ बीमारी का शिकार होने के चलते उनका वजन इस हद तक बढ़ गया था। अपने भारी वजन के कारण वह लगभग 25 साल से घर से बाहर नहीं निकली थीं।

इलाज के लिए दुनिया भर के विकल्पों की खाक छानने के बाद भारत के डॉक्टरों ने इस चुनौती को स्वीकार किया। इसके बाद डॉ. लकड़ावाला ने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से ट्विटर पर मदद मांगी थी। स्वराज ने इमान को मेडिकल वीजा दिलवाने में मदद की।

और पढ़ें: कॉम्बिफ्लेम, डी कोल्ड टोटल समेत 58 दवाएं सीडीएससीओ के टेस्ट में फेल, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान