logo-image

नाइजीरिया में आतंकियों ने बनाया मस्जिद को निशाना, 10 की मौत

नाइजीरिया के माइदुगुरी शहर में सोमवार को एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई।

Updated on: 17 Jul 2017, 06:46 PM

नई दिल्ली:

नाइजीरिया के माइदुगुरी शहर में सोमवार को एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने बताया कि स्थानीय मीडिया रपट के मुताबिक, हमले को एक महिला ने अंजाम दिया, जिसने खुद को मस्जिद के अंदर उड़ा लिया।

फिलहाल किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस शहर में एक सप्ताह से भी कम समय में आत्मघाती हमलावरों द्वारा यह पांचवा हमला है।

और पढ़ें: उप-राष्ट्रपति चुनाव: वैंकैया नायडू हो सकते हैं NDA उम्मीदवार

इससे पहले 14 जुलाई को महिला आतंकियों द्वारा लगभग एक साथ किए गए चार हमलों में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

और पढ़ें: मॉब लिंचिंग और चीन विवाद पर चर्चा के लिए कांग्रेस-TMC ने दिया नोटिस