ओडिशा: 2000 किमी रेंज वाली अग्नि-II मिसाइल का टेस्ट, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
भारत के विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ते कदम तरक्की की ओर तेज़ी से बढ़ रहे है। ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-II मिसाइल का टेस्ट किया गया।
नई दिल्ली:
विज्ञान के क्षेत्र में भारत के कदम तेजी से आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। आज ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-II मिसाइल का सफल टेस्ट किया गया। मिसाइल की रेंज 2000 किमी है और यह न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम है।
अग्नि-2 को सुबह 8:38 बजे मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया गया था। अग्नि-II मिसाइल पहले ही भारतीय सेना में शामिल हो चुकी हैं।
#Odisha: Strategic Forces Command (SFC) test fired Agni II medium-range nuclear-capable missile from APJ Abdul Kalam island off the Odisha coast. The missile has a strike range of more than 2,000 km. pic.twitter.com/vJGJmTLYYL
— ANI (@ANI) February 20, 2018
यह मिसाइल 20 मीटर लंबी, 17 टन वजनी और 1000 किलो का पेलोड ले जाने में सक्षम है। इस साल भारत अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल और अग्नि-5 का सफल परीक्षण करने में कामयाब रहा।
और पढ़ें: भारत दौरे पर आये डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे दिल्ली, निवेशकों से करेंगे मुलाकात
अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत परमाणु सक्षम स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का भी सफल परीक्षण कर चुका है। अग्नि-1 की मारक क्षमता 700 किलोमीटर है। 15 टन मीटर लंबी और 12 टन वजनी अग्नि -1 एक हजार किलो तक भार ले जाने में सक्षम है।
अग्नि 5 का सफल परीक्षण
भारत में विकसित अग्नि-5 का इस साल जनवरी में सफल परीक्षण हुआ था। परमाणु क्षमता से लैस इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) 5,000 किलोमीटर दूर स्थित टारगेट को आसानी से निशाना बना सकता है। इससे पहले अग्नि-5 को आखिरी बार 26 दिसंबर 2016 को टेस्ट किया गया था। इस मिसाइल को 2003 में भारतीय परमाणु हथियारों के जखीरे में शामिल किया गया था।
और पढ़ें: रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी के आवास पर CBI की छापेमारी जारी, बैंकों को लगाई करोड़ों की चपत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Amalaki Ekadashi 2024 Date: 20 या 21 मार्च, आमलकी एकादशी व्रत कब? इस विधि से करें पूजा मिलेगा बहुत लाभ!
-
Holi 2024 Shubh YOG: 100 साल बाद होली पर बन रहा है शुभ संयोग, इन 4 राशियों के घर आएंगी खुशियां
-
Mauli Mantra: क्या है मौली मंत्र जानें हिंदू धर्म में इसका महत्व
-
Lathmaar Holi 2024: क्या है नंदगांव की लट्ठमार होली का पूरा इतिहास, जानें इसका महत्व