जम्मू-कश्मीरः खुद की गोली लगने से स्पेशल पुलिस ऑफिसर घायल, अस्पताल में भर्ती
शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) घायल होने की खबर सामने आई है।
नई दिल्ली:
शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) घायल होने की खबर सामने आई है। ऑफिसर उस वक्त घायल हुआ जब उसकी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, एसपीओ मुहम्मद आमिर जैनापुरा पुलिस स्टेशन में गोली लगने की वजह से घायल हो गया था। उसे तुरंत श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया।
आतंकवादियों से लड़ने के लिए विशेष पुलिस अधिकारियों को जम्मू एवं कश्मीर में एक निश्चित मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया है।
हालांकि एक पुलिस अधिकारी के रुप में एसपीओ को एक पुलिस कॉन्स्टेबल की तुलना में बहुत कम वेतन मिलता है। इसके अलावा उन्हें हथियार चलाने की बेसिक ट्रेनिंग भी नहीं दी जाती है जोकि देश में प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए आवश्यक है।
और पढ़ेंः PNB घोटाला: नसीब भरोसे मेहुल चोकसी, कर्मचारियों से कहा- दूसरी नौकरी ढूंढ लें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय