logo-image

सपा नेता की दबंगई, योगी का नारा लगाने पर लड़के को मारी गोली, जांच जारी

मुरादाबाद में एक सपा नेता ने एक लड़के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा लगाने पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

Updated on: 28 Mar 2017, 05:56 PM

नई दिल्ली:

राज्य में कानून व्यवस्था और जंगलराज के नाम पर उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हो चुकी समाजवादी पार्टी अब भी दादागीरी कर रही है। मुरादाबाद में एक सपा नेता ने एक लड़के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा लगाने पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

मुरादाबाद के असमोली थाना क्षेत्र के बीजेपी नेता मोनू सिंह के भाई विनिकेत उर्फ नन्हें रविवार की रात को योगी जिंदाबाद का नारा लगा रहा था। उसी समय वहां से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह के पति और समाजवादी पार्टी के नेता शिशुपाल सिंह ने नाराज़ होकर उसे गोली मार दी। गोली लगने से उस युवक की मौत हो गई।

और पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कहा पैलेट गन के विकल्प पर विचार करे केंद्र सरकार

इस घटना के बाद से सपा नेता फरार हैं। घटना असमोली थाना इलाके के मढ़न गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नन्हें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद पीड़ित के घर पर पथराव भी किया गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, अलगाववादियों से भी हो बात