चीन की धमकी पर बोला भारत, गतिरोध कूटनीति से सुलझेगा
चीन भारत को लगातार धमकी दे रहा है। इस बीच रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को कहा कि भारत-चीन को सीमा पर जारी गतिरोध कूटनीति के जरिए सुलझाने चाहिए।
नई दिल्ली:
सिक्किम में सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव चरम पर है। चीन भारत को लगातार धमकी दे रहा है। इस बीच रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को कहा कि भारत-चीन को सीमा पर जारी गतिरोध कूटनीति के जरिए सुलझाने चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन को उस जगह पर बने रहना चाहिए, जहां वह अतीत में था। हालात के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि चीन को भूटान के क्षेत्र में नहीं घुसना चाहिए और भारत का यही रुख है।
भामरे ने कहा, 'इस मुद्दे का समाधान कूटनीतिक माध्यम से किया जाना चाहिए, जो हम चाहते हैं। चीन को अपने पहले की जगह (सीमा पर) पर बने रहना चाहिए।'
उन्होंने कहा, 'चीन भूटान के क्षेत्र में दाखिल हो रहा है..उन्हें भूटान के क्षेत्र में नहीं घुसना चाहिए। सुरक्षा को लेकर यही हमारी चिंता और हमारा रुख है।' मंत्री ने कहा कि भूटान पहले ही कह चुका है कि चीन उसके क्षेत्र में घुस रहा है।
और पढ़ें: सिक्किम में भारत की सख्ती पर चीन की गीदड़ भभकी, कहा-...तो 1962 से बड़ा नुकसान होगा
भामरे ने कहा, 'भूटान ने खुद कहा है, वहां के राजा ने एक बयान जारी किया है कि चीन हमारे क्षेत्र में घुस रहा है। भूटान जो कह रहा है उसे समझिए। इस तनाव को केवल कूटनीतिक माध्यम से हल किया जा सकता है। बातचीत की मेज पर हम सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।'
दरअसल, सिक्किम में भारत, भूटान और चीन के बीच त्रिकोणीय सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तल्ख आमना-सामना होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।
और पढ़ें: चीन के राजदूत ने कहा-भारत तय करे वह युद्ध चाहता है या शांति
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी