logo-image

सीएम शिवराज ने दिग्विजय बताया देशद्रोही, कहा- जाते हैं आतंकवादियों के घर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह को देशद्रोही बताया है।

Updated on: 19 Jul 2018, 04:27 PM

नई दिल्ली:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देशद्रोही बताया है।

शिवराज सिंह ने कहा, ‘ ये ऐसे शख्स हैं अगर किसी आंतकवादी को पुलिस मार दे तो ये आतंकवादी के घर जाते हैं। जी कहकर संबोधित करते हैं आतंकवादी को। कई बार तो दिग्विजय सिंह के ये कदम मुझे देशद्रोही लगता है’।

सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल को लेकर भी हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा, ‘ उनके 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश तबाह हो गया था, ना बिजली, ना पानी और ना सड़क। 2003 में बीजेपी को बीमारू राज्य मिला था। जिसे आज विकसित राज्यों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया गया है।

और पढ़ें : अमित शाह के फोन से बनी बात, अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार का शिवसेना देगी साथ

बता दें कि शिवराज सरकार इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा चला रही है। 14 जुलाई को उज्जैन से शुरु हुई जन आशीर्वाद यात्रा का दूसरा चरण बुधवार ( 18 जुलाई) को सतना के मेहर से निकला।