logo-image

दिल्ली को भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, जारी रहेगा लू का कहर

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on: 27 May 2018, 03:58 PM

नई दिल्ली:

उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने कहा है कि राजधानी में लू का कहर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, 'शहर के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।'

अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 26 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

और पढ़ें: गर्मी का कहर: हरियाणा, राजस्थान और यूपी में रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से 27 मई तक राहत नहीं