मणप्पुरम गोल्ड में दिनदहाड़े लूटा 33 किलो सोना व 7 लाख कैश, गार्ड को मारा चाकू
बदमाशों ने दफ्तर में घुसते ही सबसे पहले एक गार्ड को काबूकर उसे चाकू मारा, इसके बाद मैनेजर समेत स्टाफ को गनपॉइंट पर ले लिया।
नई दिल्ली:
गुरुग्राम के सिविल लाइन एरिया में स्थित मणप्पुरम गोल्ड के दफ्तर पर बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोला और 33 किलो से भी ज्यादा सोना और करीब 7 लाख 80 हजार कैश लूट लिया। सभी बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे।
बदमाशों ने दफ्तर में घुसते ही सबसे पहले एक गार्ड को काबूकर उसे चाकू मारा, इसके बाद मैनेजर समेत स्टाफ को गनपॉइंट पर ले लिया। पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों पर कुछ स्प्रे किया। लूटपाट कर सभी लोग फररा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमों को जांच में लगाया गया है। सीसीटीवी में तीन बदमाशों के चेहरे आ गए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को करीब 12:15 बजे 7 से 8 युवक कस्टमर बनकर मणप्पुरम गोल्ड के दफ्तर पहुंचे। सबसे पहले चार युवक आए। गार्ड मुकेश गुर्जर के टोकने पर एक युवक ने रजिस्टर में एंट्री की। इसके बाद वह अंदर चला गया।
एक बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांधा था, दो ने चश्मा पहना था। सभी की उम्र 25 से 27 के बीच बताई जा रही है। एक युवक ने गार्ड को धक्का दिया और उसके पेट में चाकू से चार वार कर दिए। उसकी बंदूक को कंधे से उतारकर फेंक दिया।
एक बदमास ने गनपॉइंट के बल पर मैनेजर को स्ट्रॉन्ग रूम में लेकर गया। उसने काले रंग के दो बैग में 33 किलो से अधिक गोल्ड व 7 लाख 80 हजार कैश भर लिया। इसके बाद बदमाश गार्ड सहित सभी लोगों को अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद पैसे और सोना लेकर फरार हो गए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य