logo-image

मुंबई से इलाज करवा कर पटना लौटे लालू यादव, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से इलाज करवा कर पटना पहुंच गए हैं।

Updated on: 08 Jul 2018, 04:38 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से इलाज करवा कर पटना पहुंच गए हैं। पटना पहुंचने पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

पार्टी कार्यकर्ता उन्हें व्हील चेयर पर बिठा कर बाहर लाए। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। लालू को सीने में दर्द और कम हीमोग्लोबिन होने के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बता दें कि चारा घोटाले के मामले में लालू जेल की सजा भुगत रहे हैं। बीमार होने के कारण उनकी अस्थाई जमानत छह हफ्तों के लिए बढ़ा गई थी। हाई कोर्ट ने लालू की जमानत अवधि को मेडिकल ग्राउंड पर बढ़ाया है। इससे पहले हाई कोर्ट ने लालू यादव के जमानत को 3 जुलाई तक के लिए बढ़ाया था।

झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव को इलाज के लिए 11 मई को छह सप्ताह की अस्थाई जमानत दी थी। लालू यादव को बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन की पैरोल भी मिली थी।

लालू यादव को रांची स्थित बिरसा मुंडा कारावास में बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था। बाद में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

लालू यादव चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से वह कारावास की सजा भुगत रहे हैं।

लालू को 2013 के बाद चारा घोटाले के चार मामलों में दोषी करार दिया गया है। दुमका, देवघर और चाईबासा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें 14 साल कारावास की सजा सुनाई थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें