logo-image

एलजी के खिलाफ आप के मार्च में शामिल होंगे यशवंत सिन्हा, सीएम केजरीवाल के घर से होगी शुरू

आप ने 'एलजी दिल्ली छोड़ो' अभियान के तहत एलजी आवास तक मार्च करने का फैसला किया है, इसमें बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे।

Updated on: 13 Jun 2018, 04:55 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्रिमंडल में शामिल उनके साथी 'एलजी दिल्ली छोड़ो' अभियान छेड़ रही है और उसके लिये एलजी आवास तक मार्च करने का फैसला किया है। इस मार्च में बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार सोमवार शाम से ही एलजी के दफ्तर में डेरा डाले हुए हैं। 'एलजी दिल्ली छोड़ो' अभियान छेड़ने का ऐलान किया है। बुधवार की शाम को आम आदमी पार्टी एलजी आवास की तरफ मार्च करेगी।

बीजेपी के बागी नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा मोदी सरकार से नाराज़ चल रहे हैं और उनकी नीतियों की आलोचना करते हैं। बीजेपी के विरोधियों के साथ पहले भी वो कई बारर मंच साझा कर चुके हैं। 

बुधवार शाम मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास से 4 बजे आम आदमी पार्टी के नेता, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता एलजी हाउस तक मार्च करेंगे।

आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली के एलजी पर केजरीवाल सरकार के काम में दखल देने और अडंगा लगाने और दिल्ली के अधिकारियों के हड़ताल पर जाने का आरोप लगा रही है।

और पढ़ें: बंगला विवाद: अखिलेश का हमला, कहा- उपचुनाव की हार से बौखलाई BJP

पार्टी की मांग है कि नौकरशाहों की कथित हड़ताल को तुरंत खत्म किया जाए। साथ ही केजरीवाल सरकार की योजनाओं जैसे मोहल्ला क्लिनिक, सरकारी स्कूलों में पुताई व दूसरी योजनाओं को ठीक तरह से लागू करने दिया जाए।

आईएएस अफसरों ने केजरीवाल सरकार के हड़ताल के आरोपों का खंडन किया है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया #DelhiatworkNoToStrike हैशटैग के साथ ट्वीट कर लोगों को बताया कि वे काम पर हैं।

और पढ़ें: मुंबई: जिस बहुमंजिला इमारत में रहती हैं दीपिका पादुकोण उसमें लगी आग