किसानों की कर्ज माफी पर आरबीआई ने कहा, क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा
किसानों की कर्ज माफी पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि इससे क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा।
नई दिल्ली:
किसानों की कर्ज माफी पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि इससे क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा। आरबीआई के उप-गर्वनर एसएस मुंद्रा ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की प्रमुख अरुंधती भट्टाचार्य के विचारों का समर्थन करते हुए कहा, 'आरबीआई का विचार है कि किसानों के कर्ज को माफ करने से क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा।'
चारों तरफ से किसानों के कर्ज को माफ करने की हो रही मांग का भट्टाचार्य ने विरोध किया था, जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आरबीआई के दफ्तर के बाहर इसके विरोध में प्रदर्शन किया था।
भट्टाचार्य ने भी यही दलील दी थी कि किसानों को कर्ज छूट देने से क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा और वे भविष्य में भी ऐसी छूट की आस रखेंगे और यहां तक कि आगे भी कर्ज नहीं चुकाएंगे।
वहीं, बड़ी कंपनियों द्वारा लिए गए और मोटी रकम के रूप में फंसे कर्जो की समस्या (एनपीए) को लेकर मुंद्रा ने कहा कि इसके समाधान पर चर्चा जारी है।
मुंद्रा ने मुंबई में बंधन बैंक की शाखा के उद्घाटन के अवसर पर कहा, 'बैंक को समय-समय पर कई समाधान प्रक्रिया मुहैया कराए जाते हैं। अलग-अलग मामलों में अलग-अलग उपकरणों के उपयोग की जरूरत होती हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'दबाव झेल रही कंपनियों का मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें