logo-image

राजनाथ सिंह रविवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा, अबतक 27 लोगों की मौत

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मंत्रालय ने अपने बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Updated on: 10 Aug 2018, 10:24 PM

नई दिल्ली:

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मंत्रालय ने अपने बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में पिछले 48 घंटों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के एक बड़े हिस्से में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं, जिसके कारण गृहमंत्री ने यह दौरा करने का निर्णय लिया।

दिन की शुरुआत में राजनाथ ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से फोन पर बात की और राज्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हर संभाव मदद देने का आश्वाशन दिया।

और पढ़ेंः केरल बाढ़ में अबतक 27 लोगों की मौत, राजनाथ ने सीएम पिनरई विजयन को दिया मदद का आश्वासन

केरल के कई जिलों में बुधवार से भारी बारिश हो रही है।