राजस्थानः अलवर के एक गोदाम से 220 गायों के शव बरामद
राजस्थान के अलवर जिले में एक गोदाम से बुधवार को 220 गायों के शव जब्त किए गए।
नई दिल्ली:
राजस्थान के अलवर जिले में एक गोदाम से बुधवार को 220 गायों के शव जब्त किए गए। सब इंसपेक्टर धरा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शव गोविंदगढ़ के एक गोदाम के अंदर दफन पाए गए।
गाय के शवों के अलावा यहां भैंसों और बकरियों के शव भी बरामद किए गए। सिंह ने कहा, 'यहां से हरियाणा, राजस्थान और आसपास के राज्यों में गोमांस की आपूर्ति की जाती थी।'
उन्होंने कहा, 'छापेमारी मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार और उससे पूछताछ करने के बाद की गई। इस मामले की जांच जारी है।'
गोविंदगढ़ सब इंसफेक्टर ने यह भी कहा कि इस शख्स की गिरफ्तारी सोमवार को तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद हुई जब उन्होंने कई घरों की खोजबीन की और वहां से 40 किलोग्राम मांस बरामद किया।
पुलिस द्वारा बुधवार को गोदाम की छापेमारी के दौरान पशु चिकित्सक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें