राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा, गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त-II ने दिया था
अभी तक आप यही जानते होंगे की गुरुत्वाकर्षण का नियम महान वैज्ञानिक न्यूटन ने ईजाद किया था, लेकिन राजस्थान के शिक्षामंत्री ने गुरुत्वाकर्षण नियम को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है।
नई दिल्ली:
अभी तक आप यही जानते होंगे की गुरुत्वाकर्षण का नियम महान वैज्ञानिक न्यूटन ने ईजाद किया था, लेकिन राजस्थान के शिक्षामंत्री ने गुरुत्वाकर्षण नियम को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और वसुंधरा राजे सरकार वासुदेव देवनानी ने कहा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया था।
जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के 72वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा, 'अभी मैं तीन चार दिन पहले पढ़ रहा था, की न्यूटन का....गुरुत्वाकर्षण का नियम किसने दिया? तो बताया की न्यूटन ने किया, मैंने भी पढ़ा, आपने भी पढ़ा, गहराई में जाएंगे, तो ब्रह्मगुप्ता द्वितीय ने उससे एक हजार साल पहले की गुरुत्वाकर्ष का नियम दिया था।'
देवनानी ने कहा कि एक हजार साल बाद आए आधुनिक वैज्ञानिक को भी पढ़ाए लेकिन इसे सिलेबस में क्यों नहीं जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा की बेहतरी से ही उच्च शिक्षा की सुदृढ़ नींव तैयार की जा सकती है।
और पढ़ें: 'घर' में गंभीर समस्या, रोजगार के बदले फैलाई जा रही हिंसा- राहुल
कन्हैया पर वार
देवनानी ने अपने संबोधन में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में ऐसा कोई शख्स पैदा न हो।
उन्होंने कहा, 'रोज रोज जब अखबारों में पढ़ते हैं, हिंसा की, तोड़फोड़ की, आगजनी की, इस प्रकार के राष्ट्रद्रोही जो गतिविधियां होती है, उसको मेरे विश्वविद्यालय कैसे रोके, अब जवाहरलाल यूनिवर्सिटी का जब...मैं बहुत ज्यादा जिक्र नहीं करता...वो अपना कन्हैया का बात आप सकको जानकारी है। राजस्थान में कोई कन्हैया पैदा न हो।'
और पढ़ें: आधार डेटा लीक मामला- रविशंकर बोले पत्रकार के खिलाफ FIR की बात झूठ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर