यूपी में टला रेल हादसा, पटरी से उतरने से बाल-बाल बची पैसेंजर ट्रेन
उत्तर प्रदेश में इटावा-मैनपुरी यात्री ट्रेन पटरी से उतरने से बाल-बाल बच गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में इटावा-मैनपुरी यात्री ट्रेन पटरी से उतरने से बाल-बाल बच गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार देर रात मैनपुरी में करहल के पास रेलवे पटरी पर लूज कंक्रीट स्लीपर फेंक दिया था।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, सतर्क ड्राइवर ने समय पर ब्रेक लगा दिया, जिससे दुर्घटना टल गई।
घटना में इंजन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आरपीएफ की टीम मध्यरात्रि के ठीक बाद घटनास्थल पर पहुंची।
घटना करहल में गेट नंबर-8 पर उस समय हुई जब पैसेंजर ट्रेन मैनपुरी की और जा रही थी और उसमें करीब 75-80 यात्री सवार थे।
और पढ़ें: यमुना का जलस्तर लाल निशान पार, दिल्ली में गहराया बाढ़ का खतरा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां